Dhurandhar movie:
बॉलीवुड में जब भी बड़ी बजट वाली कोई फिल्म आती है, तो दर्शकों की जिज्ञासा सिर्फ कहानी और स्टार कास्ट को लेकर ही नहीं होती, बल्कि वह यह भी जानना चाहते है कि किस अभिनेता ने कितनी फीस ली है । इस समय ऐसी ही एक चर्चित फिल्म है धुरंधर मूवी (Dhurandhar Movie), जो अपने दमदार किरदारों, शानदार अभिनय और भारी बजट के कारण सुर्खियों में बनी हुई है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे की धुरंधर मूवी के सभी प्रमुख किरदारों की फीस कितनी है , किस एक्टर ने सबसे ज्यादा फीस ली और फिल्म के बजट का बड़ा हिस्सा कहां खर्च हुआ।
काजल अग्रवाल की कुल संपत्ति|Kajal Agrawal Net Worth|जाने आयु |परिवार |जीवनी |संपत्ति
2025 के आखिरी महीने में बॉलीवुड ने ‘धुरंधर’ जैसी बड़ी फिल्म बनाकर, बड़ा धमाका किया है। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के फेम आदित्य धर इस फिल्म के राइटर और डायरेक्टर हैं। जुलाई 2024 में जब इस फिल्म का ऐलान हुआ था, तभी से इसको लेकरलोगो के अन्दर एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। अब फिल्म रिलीज हुई है, तो इसकी खूब तारीफ भी हो रही है। वर्ड ऑफ माउथ के बूते यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो गयी है!
सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के दमदार किरदारों को लेकर है। रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों की एक बेहतरीन फौज है। धुआंधार एक्शन और एक्टर्स के खूंखार अवतार ने फैंस के अन्दर एक जोश भर दिया है । इस बीच फिल्म के स्टारकास्ट की फीस भी खूब चर्चा में है। आइए,आज हम जानते है की इस 280 करोड़ में बनी फिल्म के लिए लीड एक्टर्स में से किसने कितनी फीस ली है!
धर्मेंद्र-हेमा जब रील लाइफ का प्यार रियल लाइफ में बदल गया
धुरंधर मूवी (Dhurandhar movie) के किरदारों की फीस:
रणवीर सिंह की फीस:

धुरंधर’मूवी का निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया है। इस स्पाई एक्शन थ्रिलर मूवी का बजट 280 करोड़ रुपये बताया जाता है। जिसमे से 250 करोड़ फिल्म के निर्माण का बजट है, जबकि 30 करोड़ प्रमोशनल बजट है । एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह ने इस फिल्म ने 30-50 करोड़ रुपये की फीस ली है। हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि यह रणवीर सिंह की अब तक की सबसे बड़ी फीस है।
संजय दत्त की फीस:

धुरंधर’ movie में रणवीर सिंह के बाद सबसे ज्यादा फीस लेने वाले संजय दत्त है।इसका प्लॉट भारत-पाकिस्तान में खूफिया जासूसी एजेंसियों के कामकाज का है। बताया जाता है कि संजय दत्त ने ‘धुरंधर’ के लिए 8-10 करोड़ रुपये की फीस ली है।
तान्या मित्तल की कुल संपत्ति |Tanya Mittal Net Worth|परिवार|कैरिय |जीवन परिचय
अक्षय खन्ना की फीस:

धुरंधर’movie के फर्स्ट लुक पोस्टर्स और टीजर में जिस एक्टर्स के अंदाज ने सबसे ज्यादा लोगों को चौंकाया है, उनमें अक्षय खन्ना का नाम सबसे ऊपर हैं। पर्दे पर अधिकतर शांत और जहीन किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना इसमें खूंखार अंदाज में दिख रहे हैं। बताया जाता है कि उन्होंने इसके लिए 2.50-3.00 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है।
आर माधवन की फीस:

फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर्स में आर. माधवन का अंदाज ऐसा है, जिसे पहली नजर में कोई नहीं पहचान पाया है । सूट-बूट में वह एक रणनीतिकार की भूमिका में दिख रहे हैं। बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लुक और किरदार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से प्रेरित मान रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आर माधवन ने फिल्म के लिए 9 करोड़ रुपये की फीस ली है।
पलाश मुच्छल की कुल नेट वर्थ कितनी है,जाने कहा से होती है इनकम,परिवार,आयु,मंगेतर
अर्जुन रामपाल की फीस:

धुरंधर’movie में अर्जुन रामपाल भी भरदम एक्शन करते नजर आ रहें है । कथिता तौर पर उन्होंने इस फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये की फीस ली है। वह इससे पहले इसी साल सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ में नजर आए थे, जो फ्लॉप साबित हुई है ।
सारा अर्जुन की फीस:

धुरंधर’ movie में इसकी एक्ट्रेस सारा अर्जुन की भी खूब चर्चा है।सारा ने साल 2011 में हिंदी फिल्म ‘404’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था ! सारा तमिल फिल्मों की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं। सारा साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राज अर्जुन की बेटी हैं। सारा अर्जुन अभी 20 साल की है ! सारा इससे पहले हिंदी में ‘एक थी डायन‘, ‘जय हो’, ‘सांड की आंख‘ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। कथिता तौर पर ‘पोन्नियिन सेल्वन’ फेम एक्ट्रेस ने ‘धुरंधर’ के लिए 1 करोड़ रुपये की फीस ली है।