एसएससी की तैयारी कहां से करें:

नमस्कार दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको SSC की तैयारी कहाँ से करे ,कैसे करे ,इसका सलेबस क्या है ! बारे में जानेगें
एसएससी क्या है :
SSC का गठन 26 सितम्बर 1977 को किया गया था , जो सरकारी नौकरियों में भर्ती करने के लिए एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित करता है.
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत सरकार के अनुरूप विभिन्न पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती करवाने वाला भारत सरकार के अधीन और अधीनस्थ कार्यालयों में एक संगठन है, जो केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित किए जाने वाले नियमों और शर्तों पर नियुक्त किया जाता है.
आयोग को ऐसे सहायक कर्मचारी प्रदान किए जाते हैं जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक माना जाता है
एसएससी का पूरा नाम :
एसएससी का फुल फॉर्म Staff Service Commission होता है. SSC का नाम, अधीनस्थ सेवा से बदलकर कर्चारी चयन आयोग 1977 में किया गया.
एसएससी पूरा नाम हिंदी में – कर्मचारी चयन आयोग
एसएससी का पूरा नाम इंग्लिश में –Staff Selection Commission
एसएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं के नाम :
SSC CGL (Combined Graduate Level Examination) |
SSC CHSL (Combined Higher Secondary Level Exam) |
SSC Steno (Stenographer C & D) |
SSC JE (Junior Engineer) |
SSC CAPF (Central Armed Police Force) |
SSC JHT (Junior Hindi Translator) |
SSC SI (Central Police Organization) |
SSC Multitasking Staff |
Selection Post |
SSC GD Constable |
एसएससी की तैयारी कहा से करें :
भारत में SSC परीक्षा है जिसे Mini IAS कहा जाता है क्योंकि इस परीक्षा को केंद्रीय स्तर पर कराया जाता है और अलग-अलग शैक्षिक योग्यता के अनुसार विभाग में कर्मचारियों को भर्ती की जाती है !
जो भी छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, कभी ना कभी उन्होंने SSC का फॉर्म जरूर भरा होगा। SSC की परीक्षा को 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट छात्र भी दे सकते हैं क्योंकि इसमें अलग-अलग भाग बनाए गए हैं।
कई बार छात्र SSC के अलग-अलग भागों को देखकर समझ नहीं पाते हैं कि कौन से भाग के लिए किस तरह की तैयारी करनी चाहिए। दोस्तों आज की पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि SSC की परीक्षा की तैयारी किस तरह से की जा सकती है और इसके कितने भाग होते हैं।
हम आपको ये नही कहेंगे की आप SSC Exam Ki Taiyari करने के लिए दिल्ली मुंबई कोलकाता और चन्नेई जैसे शहरो में चले जाये। एक समय था जब लोग घरो से बाहर जाकर बड़े शहरो में रहकर Exams के लिए कोचिंग जाते थे। लेकिन समय के साथ सबकुछ बदल चूका है आज बच्चे ऑनलाइन घर बैठे भी UPSC, BPSC SSC, Railway की तैयारी कर रहे है। और वे सफल भी होते है। आपको एग्जाम क्रैक करने का तरीका और पढाई के लिए टाइम टेबल बनाने की जरुरत है। तब आप किसी भी एग्जाम को क्रैक (Crack) कर सकते है। घर से ही ऑनलाइन क्लास लेकर आप अपनी तैयारी शुरू कर सकते है और एग्जाम निकाल सकते है
घर से एसएससी की तैयारी कैसे करें :
यह सर्वविदित तथ्य सत्य है कि सरकारी नौकरियाँ किसी भी उच्च-स्तरीय निजी नौकरी से हमेशा अच्छी होती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह अपने कर्मचारियों को स्थिरता, सम्मान और नौकरी की सुरक्षा प्रदान करती है। अगर आप एसएससी परीक्षा पास करना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपको इस बारे में बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी देगा।
1-एसएससी कोचिंग -एसएससी की तैयारी में कोचिंग का बहुत महत्त्व है .क्योंकि इस परीक्षा में आने वाले सिलेबस को एक्सपर्ट ट्रिक्स और नॉलेज की मदद से ही हल किया जा सकता है1 इसके लिए आपको बेहतर शिक्षक की जरुरत पड़ेगी जो आपको कोचिंग में मिलेंगे !देश के कई बढे शहरों में सएसएससी कोचिंग सेंटर है जहा आप ज्वाइन कर सकते है !
2-करेंट अफेयर्स पढ़े -कोई भी सरकारी परीक्षा चाहे वह एसएससी की हो या CGl की हो सब में करेंट अफेयर्स से जुडा एक सेक्शन होता है !करेंट अफेयर्स एक ऐसी चीज है जिसकी तैयारी आप रातों-रात या कुछ महीनों में नही कर सकते ,उसके लिए आपको पर्याप्त समय देना होगा !
3-पढाई के लिए टाइम -टेबल बनाये – छात्रों को यह समझना चाहिए कि एसएससी या किसी भी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते समय, उनके लिए एक समय-सारिणी बनाना बहुत ज़रूरी है ताकि वे प्रत्येक विषय में समान समय और प्रयास लगा सकें।
4-पुराने पेपर हल करें – SSC परीक्षा की तैयारी के लिए अगला सबसे ज़रूरी सुझाव यह है कि आपको हमेशा पिछले वर्षों के पेपर हल करने चाहिए और खूब सारे मॉक टेस्ट देने चाहिए। इससे आपको परीक्षा के दिन समय प्रबंधन में मदद मिलेगी और आपका समय कम नहीं होगा।
5-सही आहार और पर्याप्त नींद लें –कुछ छात्र पढ़ाई के उत्साह में अक्सर अपने आहार और नींद से समझौता कर लेते हैं। इन दोनों चीजों से समझौता करने से याददाश्त कमज़ोर हो जाती है और स्वास्थ्य खराब होता है। इसलिए लोगों को हमेशा अपनी नींद और आहार का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर आप स्वस्थ रहेंगे, तभी आप बेहतर पढ़ाई कर पाएँगे।
एसएससी की सैलरी :

एसएससी वेतन | |||
डाक | मंत्रालय | वेतन स्तर | वेतन |
सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी | CAG के अधीन भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग | 8 | रु.(47600 – 151100) |
सहायक लेखा अधिकारी | C&AG के अधीन भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग | 8 | रु.(47600 – 151100) |
सहायक अनुभाग अधिकारी | केंद्रीय सचिवालय सेवा | 7 | रु.(44900 से 142400) |
सहायक अनुभाग अधिकारी | आसूचना ब्यूरो | 7 | रु.(44900 से 142400) |
सहायक अनुभाग अधिकारी | विदेश मंत्रालय | 7 | रु.(44900 से 142400) |
सहायक अनुभाग अधिकारी | एएफएचक्यू | 7 | रु.(44900 से 142400) |
आयकर निरीक्षक | केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड | 7 | रु.(44900 से 142400) |
निरीक्षक (केंद्रीय उत्पाद शुल्क) | केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड | 7 | रु.(44900 से 142400) |
निरीक्षक (निवारक अधिकारी) | केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड | 7 | रु.(44900 से 142400) |
निरीक्षक (परीक्षक) | केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड | 7 | रु.(44900 से 142400) |
अवर निरीक्षक | केंद्रीय जांच ब्यूरो | 7 | रु.(44900 से 142400) |
डाक निरीक्षक | डाक विभाग | 7 | रु.(44900 से 142400) |
इंस्पेक्टर | केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो | 7 | रु.(44900 से 142400) |
अवर निरीक्षक | राष्ट्रीय जांच एजेंसी | 6 | रु.(₹ 35400 से 112400) |
लेखा परीक्षक | CAG के अधीन कार्यालय | 5 | रु.( 29200 से 92300) |
लेखा परीक्षक | सीजीडीए के अंतर्गत कार्यालय | 5 | रु.( 29200 से 92300) |
लेखाकार/कनिष्ठ लेखाकार | सीजीए के अंतर्गत कार्यालय | 5 | रु.( 29200 से 92300) |
वरिष्ठ सचिवालय सहायक | केंद्र सरकार के कार्यालय | 4 | रु.(25500 से 81100) |
कर सहायक | केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड | 4 | रु.(25500 से 81100) |
कर सहायक | केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड | 4 | रु.(25500 से 81100) |
अवर निरीक्षक | केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो | 4 | रु.(25500 से 81100) |
ऊपर दिया गया वेतन विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों का कुल वेतन है।