
Mathura Family Suicide Case:एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत:
मथुरा के महावन स्थिति गाँव में एक ही परिवार के 5 लोगों ने एक साथ आत्महत्या कर ली ,जिससे गाँव में सनसनी फैला गयी.खपरपुर गांव में पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों ने दूध में जहर मिला कर पी लिया और अपनी जान दे दी. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है. इस आत्महत्या की मुख्य वजह घर की आर्थिक तंगी या घर का क्लेश माना जा रहा है.
Mathura Family Suicide Case:
मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के गांव खपरपुर के एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है. मरने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे हैं.सभी का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस को मिले सबूतों के आधार पर मामला सुसाइड का है. मौके पर दीवाल और कॉपी पर लिखा सुसाइड नोट और एक वीडियो भी मिला है.
दूध में जहर मिलाकर पिया:

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी ने सोमवार रात दूध में जहर मिलाकर पीया। घटना का पता उस वक्त चला, जब परिवार के लोग सुबह देर तक नहीं उठे। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।
DGP Ramchandra Rao Suspension: अश्लील वीडियो वायरल, सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
कमरे की दीवार पर लिखा था- अपनी मर्जी से कर रहे आत्महत्या :
SSP श्लोक कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह 5 लोगों ने कमरे के अंदर आत्महत्या कर ली है, पति मनीष -पत्नी सीमा और एक बेटा दो बेटी तीन बच्चे शामिल हैं। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। जिस कमरे में आत्महत्या की है, वहां दीवार पर लिखा हुआ मिला है कि हम खुद अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं मृतक के द्वारा एक वीडियो भी बनाया गया था, सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर लिया गया है। जो भी साक्ष्य निकलकर सामने आएंगे उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के घर के बाद लोगों की भीड़ जमा:

मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है। मृतक के घर के बाद लोगों की भीड़ जमा है और पुलिस बल भी तैनात है। फिलहाल जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
अमेरिका का H1B वीज़ा: नौकरी, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी
सुसाइड की असली वजह ? :
जानकारी के मुताबिक, जांच में जुटी पुलिस को अभी तब आत्महत्या के पीछे की वजह नहीं पता चल सकी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घर के अंदर परिवार के सभी लोगों की लाशें मिलीं हैं। घर के अंदर दीवार पर लिखा है कि ‘अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।’
फर्श पर पड़ा मिला परिवार:
कमरे के अंदर मनीष, उसकी पत्नी सीमा (32), दो छोटी बेटियां हनी व प्रियांशी और महज दो साल का मासूम बेटा प्रतीक बेजान पड़े थे। उनके पास ही दूध के खाली गिलास रखे थे। अंदेशा लगाया जा रहा है कि जहर इसी दूध में घोलकर पीया गया था। आठ साल पहले सादाबाद से ब्याह कर आई सीमा और मनीष के हंसते-खेलते संसार का ऐसा अंत होगा, यह किसी ने सोचा न था।
परिवार की पृष्ठभूमि:
मनीष की शादी करीब 8 साल पहले सादाबाद के मड़नई गांव की रहने वाली सीमा से हुई थी। परिवार में मनीष के दो अन्य भाई भी हैं, जो गांव में ही अलग-अलग घरों में रहते हैं। मनीष अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ इस मकान में रह रहा था। मनीष गांव में खेती का काम करते थे और इसी से अपने परिवार का गुजारा करते थे। पड़ोसियों के अनुसार परिवार सामान्य रूप से रहता था, लेकिन अंदर ही अंदर क्या परेशानी चल रही थी, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी।
अरावली पर्वत”Aravalli Range” पर मंडराता खतरा
पुलिस जांच में जुटी:
सुबह करीब 10 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और घर को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। परिवार आर्थिक, मानसिक या किसी अन्य परेशानी से जूझ रहा था या नहीं-इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।