ध्रुव राठी(Dhruv Rathee) को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल – पूरा मामला क्या है?

Dhruv Rathee:

Dhruv Rathee
Dhruv Rathee

आज के समय में सोशल मीडिया पर अगर किसी के नाम की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है, तो वो है ध्रुव राठी (Dhruv Rathee)। यूट्यूब, एक्स (Twitter), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इस समय ध्रुव राठी को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। कोई उन्हें सच्चा कह रहा है, तो कोई उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहा है।
ऐसे में यह सवाल सब के मन में आरहा है की — ध्रुव राठी को लेकर आखिर पूरा मामला क्या है? और वे अचानक सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा ट्रेंड क्यों कर रहे हैं?

Who is Dhruv Rathee (ध्रुव राठी कौन हैं?):

ध्रुव राठी एक जाने-माने यूट्यूबर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं।
वे अपने यूट्यूब चैनल पर:

  • राजनीति
  • सामाजिक मुद्दे
  • सरकारी नीतियाँ
  • फैक्ट चेक और एक्सप्लेनर वीडियो

जैसे विषयों पर कंटेंट बनाते हैं।
ध्रुव राठी की एक खास पहचान यह है कि वे जटिल मुद्दों को अपनी सरल भाषा में लोगों को समझाने की कोशिश करते हैं।

ध्रुव राठी क्यों ट्रेंड में हैं?

Dhruv Rathee
Dhruv Rathee

ध्रुव राठी ने अपने you tube वीडियो में एक सवाल उठाया कि फिल्म में असली घटनाओं को ड्रामे के साथ क्यों मिलाया गया है, जिसके कारण दर्शक सच और झूठ का फर्क नहीं समझ पाते है ।अपने वीडियो में उन्होंने कहा, “अब सवाल यह है कि क्या सच है और क्या झूठ है ? जिसे दर्शक बता नहीं पाते है। और फिल्म में डूबे हुए लोग सवाल भी नहीं करते।

धर्मेंद्र-हेमा जब रील लाइफ का प्यार रियल लाइफ में बदल गया

ध्रुव राठी का कहना है कि इतिहास को गलत तरीके से पेश करने से लोगों की सोच प्रभावित हो सकती है।फिल्म में हिंसा के जो सीनों है उस पर भी ध्रुव ने कड़ी आपत्ति जताई है । अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक क्रूर अपराधी था,

जो ड्रग्स के काम, हथियार, फिरौती, किडनैपिंग और हत्या जैस कार्यों में लिप्त था। उसने अपनी मां को भी मार डाला था। लेकिन फिल्म में उसे कूल लुक दिया गया है, उसे स्टाइलिश अंदाज और डांस मूव्स के साथ ग्लोरिफाई किया गया है। ध्रुव ने पूछाहै , की “क्या ऐसे आतंकियों को इस तरह स्टाइलिश बनाना ठीक है?”

ध्रुव राठी का ‘प्रोपेगैंडा’ दावा क्या है?

ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया और अपने यूट्यूब चैनल के ज़रिए कहा कि धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक प्रोपेगैंडा नैरेटिव है।
उनका कहना था कि:

  • फिल्म का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन करना नहीं है
  • बल्कि एक खास सोच को आगे बढ़ाना है
  • और दर्शकों को प्रभावित करना है

ध्रुव राठी ने यह भी संकेत दिया कि वे इस फिल्म से जुड़े दावों का तथ्यों के साथ विश्लेषण भी करेंगे।

काजल अग्रवाल की कुल संपत्ति|Kajal Agrawal Net Worth|जाने आयु |परिवार |जीवनी |संपत्ति

धुरंधर फिल्म क्या है?

धुरंधर एक हालिया चर्चा में रही फिल्म है, जो अपने विषय और प्रस्तुति को लेकर पहले से ही सुर्खियों में रही है।
फिल्म पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि:

  • इसमें एकतरफा नजरिया दिखाया गया है
  • कुछ ऐतिहासिक/राजनीतिक पहलुओं को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है
  • दर्शकों की भावनाओं को प्रभावित करने की कोशिश की गई है

इन्हीं आरोपों के बीच ध्रुव राठी की एंट्री ने विवाद को और हवा दे दी।

धुरंधर से अन्य फिल्मों की तुलना:

Dhruv Rathee
Dhruv Rathee

Dhruv Rathee ने इस फिल्म की तुलना अन्य फिल्मों से भी की है। वह बोले कि ‘धुरंधर’ में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी गैंगस्टर फिल्म को भी पाकिस्तान में शिफ्ट किया गया है , ‘एनिमल’ लेवल की इसमें हिंसा डाली गई है, और ऊपर से पॉलिटिकल प्रोपेगैंडा छिड़का गया है। फिल्ममेकर्स की जिम्मेदारियों पर बोलते हुए ध्रुव राठी ने कहा कि आर्ट लोगों को संवेदनशील बनाना चाहिए, लेकिन आदित्य धर जैसे डायरेक्टर्स उन्हें डिसेंसिटाइज कर रहे हैं। और वह देश का मजाक उड़ा रहे हैं। अगर सच में लोगों को पैट्रियॉटिक फिल्में देखनी हैं तो ‘प्रहार’, ‘बॉर्डर’, ‘सरफरोश’, ‘सैम बहादुर’, ‘स्वदेश’, ‘चक दे इंडिया’ जैसी फिल्मेंदेखना चाहिए।

मेकर्स की चुप्पी चर्चा का विषय बनी है :

फिल्म को लेकर हो रही आलोचनाओं पर ‘धुरंधर‘ के मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वे अभी तक विवादों से दूरी बनाए हुए हैं, वे सिर्फ दर्शकों से मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स और बॉक्स ऑफिस की मजबूत कमाई पर अपना ध्यान दे रहे हैं।

कंगना रनौत ने फिल्म का किया समर्थन:

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर धुरंधर फिल्म की जमकर तारीफ की है । उन्होंने फिल्म की कला, निर्देशन और फिल्ममेकर आदित्य धर के विजन की जमकर तारीफ की है । कंगना ने कहा है कि आदित्य धर इस फिल्म के असली ‘धुरंधर’ हैं और फिल्म की पूरी टीम ने शानदार काम किया है।

Leave a comment