लियोनेल मेस्सी(Lionel Messi) की सफलता की कहानी: गरीबी से फुटबॉल के भगवान बनने तक का सफर

Lionel Messi:

जब भी दुनिया के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ियों की बात होती है, तो लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) का नाम सम्मान और गर्व के साथ लिया जाता है। छोटे कद का यह लड़का, जिसने बचपन में इलाज के लिए पैसे तक नहीं थे, आज पूरी दुनिया में “फुटबॉल का भगवान” कहलाता है।

यह सिर्फ एक खिलाड़ी की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मविश्वास, मेहनत और सपनों को जिंदा रखने की प्रेरणादायक गाथा है।

लियोनेल मेस्सी का जीवन परिचय (Lionel Messi Biography in Hindi)

Lionel Messi
Lionel Messi
  • पूरा नाम: लियोनेल एंड्रेस मेस्सी
  • जन्म: 24 जून 1987
  • जन्म स्थान: रोसारियो, अर्जेंटीना
  • पिता: जॉर्ज मेस्सी (फैक्ट्री वर्कर)
  • माता: सेलिया मारिया कुकिटिनी
  • राष्ट्रीयता: अर्जेंटीना
  • पेशा: प्रोफेशनल फुटबॉलर
  • वर्तमान क्लब: Inter Miami CF
  • खेल पोजीशन: Forward / Playmaker

बचपन और पारिवारिक संघर्ष:

लियोनेल मेस्सी का जन्म एक मध्यमवर्गीय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में हुआ। उनके पिता फैक्ट्री में काम करते थे और माता घरों में सफाई का काम करती थीं।मेस्सी का बचपन किसी स्टार किड जैसा नहीं था।
उनका असली खिलौना फुटबॉल था।5 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता की कोचिंग में फुटबॉल खेलना शुरू किया और जल्द ही यह साफ हो गया कि यह बच्चा साधारण नहीं है

करुण नायर का करियर

बीमारी जिसने सपनों को तोड़ दिया:

11 साल की उम्र में मेस्सी को Growth Hormone Deficiency (GHD) नाम की बीमारी हुई।जिसमे निम्न समस्याएं होती है :

  • मेस्सी का कद बढ़ना रुक गया
  • मेस्सी का शरीर कमजोर रहने लगा
  • उनका प्रोफेशनल फुटबॉल करियर खतरे में आगया

मेस्सी के इलाज में ₹70,000–₹80,000 प्रति महीना काफी खर्चा आना था, जो परिवार के लिए असंभव था | अर्जेंटीना के कई क्लबो ने मदद करने से मना कर दिया था |अर्जेंटीना के कई क्लबों ने मदद करने से मना कर दिया।साल 2000 में

मेस्सी अपने परिवार के साथ स्पेन गए।FC Barcelona के स्काउट्स ने उनकी प्रतिभा देखी और तुरंत फैसला लिया।क्लब ने मेस्सी के इलाज का पूरा खर्च उठाने का वादा किया।इतिहास में दर्ज है कि मेस्सी का पहला कॉन्ट्रैक्ट
नैपकिन पेपर पर साइन हुआ था।यही पल था, जब एक गरीब बच्चा महान बनने की राह पर चला।

एफसी बार्सिलोना(FC Barcelona) के साथ मेस्सी का करियर :

मेस्सी ने 2004 में एफसी बार्सिलोना (FC Barcelona)की सीनियर टीम में डेब्यू किया और सबसे कम उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ी बने |धीरे-धीरे वे टीम की रीढ़ बन गए| इसके बाद वो कभी पीछे मुड कर नहीं देखे !बार्सिलोना(Barcelona) के लिए वो खेले ओस सैकड़ों गोल किये !उन्होंने 7 बार बैलन ‘डी’ ओर पुरस्कार जिता है था बार्सिलोना(Barcelona) के लिए 672 गोल मारे है !और क्लब के साथ मिल कर 35 से ज्यादा ट्रॉफियां जीती है !

विराट कोहली नेटवर्थ

अर्जेंटीना के लिए संघर्ष और विश्व कप :

Lionel Messi
Lionel Messi

मेस्सी क्लब में महान थे ,लेकिन देश के लिए ट्रॉफी न जीत पाने के कारण मेस्सी को आलोचना भी झेलनी पड़ी।जिसके कई कारण थे :

  • वो 2014 World Cup Final हार गये
  • 3 बार Copa America फाइनल भी हारे
  • 2016 में अंतरराष्ट्रीय संन्यास ले लियी

इस पर पूरी दुनिया ने सवाल उठाए,लेकिन मेस्सी चुपचाप सुनते रहे और मेहनत करते रहे

2021 में मेस्सी ने आखिरकार अर्जेंटीना को Copa America जिताया।जिसमे वो टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर बने और टॉप गोल स्कोरर और असिस्ट भी रहे यह जीत उनके करियर की भावनात्मक जीत थी।इसके बाद मेस्सी ने 2022 में क़तर में हुए FIFA World Cup को जीतकर अपना सपना पूरा किया ! वो इस फीफा वर्डकप में कप्तान थे !उन्होंने फाईनल में 2 गोल मारे |उन्होंने गोल्डन बाल अवार्ड अपने नाम किया !

दुनिया ने एक आवाज़ में कहा:
Lionel Messi = GOAT (Greatest of All Time)

लियोनेल मेस्सी का यक्तित्व और पत्नी:

Lionel Messi
Lionel Messi

लियोनेल मेस्सी का व्यक्तित्व उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।इतनी बड़ी सफलता के बावजूद मेस्सी बेहद सादे और शांत स्वभाव के इंसान हैं। वे दिखावे से दूर रहते हैं और हमेशा ज़मीन से जुड़े रहते हैं।मेस्सी की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन है। वे रोज़ाना घंटों अभ्यास करते हैं और खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देते है

मेस्सी ज़्यादा बोलते नहीं, लेकिन मैदान पर उनका खेल सब कुछ कह देता है। वे दबाव में भी शांत रहते हैं और बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हैं।मेस्सी कभी अकेले खेलने वाले खिलाड़ी नहीं रहे। वे अपनी टीम को साथ लेकर चलते हैं और दूसरों के लिए मौके बनाते हैं।गरीबी और बीमारी से निकलकर विश्व विजेता बनना उन्हें करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा बनाता है।

हार्दिक पंड्या : एक क्रिकेटर, एक स्टाइल आइकन, एक फैमिली मैन 

एंटोनेला रोकुज़ो (Antonela Roccuzzo) दुनिया के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की पत्नी हैं। वे सिर्फ एक फुटबॉल स्टार की वाइफ ही नहीं, बल्कि एक मॉडल, बिज़नेसवुमन और सोशल मीडिया आइकन भी हैं। एंटोनेला और मेस्सी की लव स्टोरी को दुनिया की सबसे खूबसूरत और सच्ची प्रेम कहानियों में गिना जाता है

मेस्सी और एंटोनेला एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों का घर रोसारियो में पास-पास था। एंटोनेला, मेस्सी के बचपन के दोस्त की कज़िन थीं।जब मेस्सी 13 साल की उम्र में स्पेन चले गए, तब भी दोनों संपर्क में रहे। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।2009 में मेस्सी ने पहली बार अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया !मेस्सी ने 30 जून 2017 एंटोनेला के साथ शादी के बन्धंनमें बांध गये !उनके 3 बच्चे है –

  1. थियागो मेस्सी (2012)
  2. मातेओ मेस्सी (2015)
  3. चिरो मेस्सी (2018)

1. लियोनेल मेस्सी कौन हैं?
लियोनेल मेस्सी अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जिन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर और GOAT कहा जाता है।

Q2. मेस्सी को बचपन में कौन-सी बीमारी थी?
मेस्सी को Growth Hormone Deficiency नाम की बीमारी थी, जिसके इलाज का खर्च उनका परिवार नहीं उठा पा रहा था।

Q3. FC Barcelona ने मेस्सी की कैसे मदद की?
FC Barcelona ने मेस्सी के इलाज का पूरा खर्च उठाया और उन्हें अपने क्लब में शामिल किया।

Q4. मेस्सी ने कितने Ballon d’Or जीते हैं?
लियोनेल मेस्सी अब तक 7 Ballon d’Or अवॉर्ड जीत चुके हैं।

Q5. मेस्सी को फुटबॉल का भगवान क्यों कहा जाता है?
उनकी असाधारण स्किल, रिकॉर्ड्स और World Cup जीतने की वजह से उन्हें फुटबॉल का भगवान कहा जाता है।

Leave a comment