
सुषमा स्वराज का जीवन परिचय:
नमस्कार दोस्तों आज हम अपने इस आर्टिकल में सुषमा स्वराज के जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य जैसे , उनका जीवन परिचय , उनका राजनितिक कैरियर , उनके पुरस्कार , उनकी कुल सम्पति , शिक्षा,एवं उनकी उपलब्धि के बारे में जानेंगे !
सुषमा स्वराज एक भारतीय राजनीतिज्ञ थी ! वो दिल्ली की मुख्यामंत्री रही फिर भारत की विदेश मंत्री बनी ! उन्होंने अपनी कार्यशैली से देश -विदेश में अपनी अलग पहचान बनायी
सुषमा जी का जीवन परिचय :
सुषमा स्वराज के पिता श्री हरदेव शर्मा राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख सदस्य थे। जिस वजह से सुषमा स्वराज ने अपने आसपास संघ और राजनीति का असर शुरु से देखा। हालांकि सुषमा स्वराज ने अपने पिता से अलग अपने दम पर अपनी पहचान बनाई।
नाम | सुषमा स्वराज |
अन्य नाम | सुषमा शर्मा |
जन्म | 14 फरवरी 1952 |
जन्म स्थान | अम्बाला छावनी, तत्कालीन पंजाब, भारत |
पिता | हरदेव शर्मा |
माता | लक्ष्मी देवी |
पेशा | राजनीतिज्ञ |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
उपलब्धि | दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री, भारत की पहली महिला विदेश मंत्री |
शिक्षा | लॉ, पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़) |
मृत्यु | 6 अगस्त 2019 |
सुषमा जी की आयु:
सुषमा स्वराज की मृत्यु 6 अगस्त 2019 में हुई थी , तब उनकी उम्र 67 वर्ष थी !
सुषमा जी की शिक्षा :
सुषमा स्वराज का जन्म हरियाणा के अम्बाला में हुआ था , यही वो पली बढ़ी , यही से उन्होंने छावनी के स्नातक धर्म कालेज से अपनी शिक्षा प्राप्त की .और वहाँ पर सुषमा स्वराज ने संस्कृत और राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. अपना स्नातक पूरा करने के बाद में सुषमा जी ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में कानून की पढ़ाई करने के लिए चली गयी और वहा दाखिला लिया. और कानून की पढ़ाई पूरी कर डिग्री हासिल की. सुषमा स्वराज कॉलेज के दिनों में एनसीसी की सर्वोच्च कैडेट भी रही।सुषमा जी का राजनितिक कैरियर :
- सुषमा जी चार साल तक जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या रह चुकी हैं।
- चार साल तक इन्होंने हरियाणा राज्य में जनता पार्टी की अध्यक्षा का पद संभाला है
- वह भारतीय जनता पार्टी की अखिल भारतीय सचिव रहीं हैं।
- 1977 में, जब सुषमा स्वराज ने हरियाणा में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी तो ये पहली बार विधान सभा के लिए चुनी गईं थीं। वे भारत में सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनी थीं और इन्होंने 1977 से 1979 तक जिनमें सामाजिक कल्याण, श्रम और रोजगार जैसे आठ पद संभाले।
- 1987 में सुषमा स्वराज को हरियाणा विधान सभा से फिर से चुना गया था। इस बार वे 1987 से 1990 तक सिविल आपूर्ति, खाद्य और शिक्षा के पद संभालते हुए कैबिनेट मंत्री रहीं।
- अप्रैल 1990 में, सुषमा स्वराज को राज्य सभा की सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया था।
- 1996 में सुषमा स्वराज 11वीं लोकसभा के दूसरे कार्यकाल की सदस्य बनीं।
- 1996 में, अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में तेरह दिन की सरकार के दौरान, इन्होंने सूचना और प्रसारण की केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में लोकसभा वार्ता के लाइव प्रसारण का एक क्रांतिकारी कदम उठाया था।
- 1998 में इन्हें तीसरी बार 12वीं लोकसभा की सदस्या के रूप में फिर से निर्वाचित किया गया था।
- 13 अक्टूबर से 3 दिसंबर 1998 तक, इन्हें दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में निर्वाचित किया गया।
- नवंबर 1998 में इन्हें दिल्ली विधानसभा के हौज खास विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुना गया, लेकिन इन्होंने लोकसभा सीट को बरकरार रखने के लिए विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था।
- अप्रैल 2000 में सुषमा स्वराज को पुनः राज्यसभा की सदस्या के रूप में निर्वाचित किया गया था।
- 30 सितंबर 2000 से 29 जनवरी 2003 तक इन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री के पद पर सेवा की।
- 19 मार्च से 12 अक्टूबर 1998 तक, वे सूचना एवं प्रसारण और दूरसंचार (अतिरिक्त प्रभार) विभाग में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रहीं।
- 29 जनवरी 2003 से 22 मई 2004 तक, वे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री तथा संसदीय मामलों की मंत्री रहीं।
- अप्रैल 2006 में इन्हें पुनः पांचवे सत्र के लिए राज्य सभा की सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया था।
- 16 मई 2009 को सुषमा स्वराज को छठी बार 15वीं लोकसभा की सदस्य के रूप में चुना गया था।
- वे लोकसभा में 3 जून 2009 को विपक्ष की उप नेता बनी।
- 21 दिसंबर 2009 को सुषमा स्वराज विपक्ष की पहली महिला नेता बनी थीं और तब इन्होंने श्री लालकृष्ण आडवाणी के बाद यह पद ग्रहण किया था।
- 26 मई 2014 को सुषमा जी भारत सरकार में विदेश मामलों की केंद्रीय मंत्री बनीं।.
- वह विभिन्न समितियों की सदस्य रह चुकी हैं जो निम्नलिखित हैं-
- सार्वजनिक उपक्रम समिति
- पुस्तकालय समिति
- हरियाणा विधानमंडल की विधान समिति
- राज्यसभा सरकारी आश्वासन पर आधारित समिति
- मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति
- वह निम्नलिखित समितियों की सदस्य रह चुकी हैं-
- कानून और न्याय मंत्रालय की हिंदी सलाहाकर समिति
- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सलाहकार समिति
- संचार मंत्रालय समिति
- राज्यसभा की सामान्य प्रयोजन समिति
- संसद की कार्यवाही को प्रसारित करने की समिति
- संचार मंत्रालय की टिकट संग्रहण सलाहकार समिति
- भारतीय संसदीय समूह की कार्यकारी सदस्या
- सुषमा स्वराज को राज्यसभा के उप-अध्यक्षों की सूची में नामित किया गया था
- वह निम्नलिखित समितियों की अध्यक्ष रहीं-
- संसद परिसर में खानपान प्रबंध संयुक्त समिति
- याचिका समिति, राज्य सभा
सुषमा स्वाराज की कुल संपत्ति :
निवल मूल्य₹7.35 करोड़
संपत्ति₹7.36 करोड़
देयताएं₹58,250.00
सुषमा स्वराज के सम्मान और पुरस्कार :
- 1977 में जब वह 25 साल की थीं तब वह भारत की सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनी थीं।
- 1979 में, 27 साल की उम्र में, वह हरियाणा में जनता पार्टी की राज्य अध्यक्ष बनीं।
- सुषमा स्वराज को राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी की पहली महिला प्रवक्ता होने का गौरव प्राप्त है।
- वह पहली महिला मुख्यमंत्री भी हैं।
- वह पहली महिला केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी हैं।
- सुषमा स्वराज विपक्ष की पहली महिला नेता भी हैं।