थलाइवा से लीजेंड तक, रजनीकांत की कहानी:

रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 में एक मराठी परिवार में हुआ था ।उनका असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।उनके पिता पुलिस हेड कांस्टेबल थे। साऊथ के सुपर स्टार रजिनीकांत को उनके बेहतरीन अभिनय से हर कोई जनता है ! वो 5 दशकों से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे है !रजनीकांत अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने से पहले काफी सामान्य जीवन जी रहे थे। उन्होंने कैसे अपने करियर की शुरुआत की और कैसे वे सुपरस्टार बन गए, आज हम इस ब्लॉग में जानेंगे ….
रजनीकांत ने 1975 में फिल्म ‘अपूर्वा रागंगल’ से अपना डेब्यू किया था। फिल्मी दुनिया में आने से पहले रजनीकांत बैंगलोर ट्रांसपोर्ट सर्विस में एक बस कंडक्टर थे।
1975 में रजनीकांत के नाम से उन्होंने अपने रंगमंच करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने कन्नड़ निर्देशक पुत्तन कनागल द्वारा निर्देशित फिल्म
कथा संगमा में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। उन्हें बड़ी सफलता तब मिली जब उन्हें के. बालचंदर की तमिल भाषा की फिल्म अपूर्व रागंगल (“दुर्लभ धुन”) में खलनायक की भूमिका डी गयी की गई।
रजनीकांत का जीवन परिचय :
पूरा नाम | रजनीकांत |
जन्म तिथि | 12 Dec 1950 (उम्र 74) |
जन्म स्थान | बेंगलुरु |
पार्टी का नाम | Independent |
शिक्षा | Diploma in acting from Madras Film Institute |
व्यवसाय- | एक्टर |
पिता का नाम | रामोजी राव गायकवाड़ |
माता का नाम | जीजाबाई |
जीवनसाथी का नाम | लता रजनीकांत |
जीवनसाथी का व्यवसाय | निर्माता, संगीतकार |
संतान | 2 पुत्री |
वेबसाइट | http://rajinikanth.com/ |
रजनीकान्त दोस्त की मदद से एक्टर बने :

एक्टर बनने में उनके दोस्त राज बहादुर ने उनकी बहुत मदद की। इन्होंने ही रजनीकांत को मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में दाखिला लेने के लिए के लिए मोटिवेट किया। उनके के लिए ऐसा कर पाना बहुत मुश्किल था ।तब उनके कुछ दोस्त मदद के लिए आगे आए, जो उनकी ही तरह बस कंडक्टर थे। एक्टिंग सीखने के दौरान ही इन्होंने तमिल भाषा भी सीखी।
इसी बीच में उनकी मुलाकात फिल्म डायरेक्टर के.बालचंद्र से हुई। इन्होंने रजनीकांत को फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ में मौका दिया। इसमें कमल हासन और श्रीविद्या भी थीं। इसमें इनका छोटा-सा नेगेटिव रोल था। इसके बाद इन्हें शुरुआती दो-तीन साल तक ऐसे में ही रोल मिले।
नेगेटिव कैरेक्टर प्ले करने के बाद वे पहली बार अपनी विलेन की इमेज तोड़ते हुए फिल्म ‘भुवन ओरु केल्विकुरी’ में हीरो के रूप में नजर आए थे। मुथुरमम और रजनीकांत की जोड़ी ऑडियंस को खूब पसंद आई और इन्होंने लगभग 25 फिल्मों में काम किया।
रजनीकांत की स्टाइल और फैन फॉलोइंग:
उनकी फिल्मों में उनकी स्टाइल को लोग एक बड़ा आकर्षण मानते है । उनके चश्मा घुमाने से लेकर , सिगरेट जलाने, और चलने के अनोखे अंदाज ने उन्हें दर्शकों के बीच एक अलग पहचान दी है !
रजनीकान्त सिर्फ तमिलनाडु फिल्मो में लोकप्रिय नही है बल्कि, वे भारत के अन्य राज्यों और विदेशों में भी समान रूप से लोकप्रिय हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है , उन्हें एक “डेमी-गॉड” के रूप में पूजा जाता है।
रजनीकांत का अन्य इंडस्ट्री में काम :
वे तमिल फिल्मो के साथ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। उनकी कुछ प्रमुख बॉलीवुड फिल्में हैं निम्न है ,…..
- अंधा कानून
- चालबाज
- हम
- खून का कर्ज
इन फिल्मों ने उन्हें उत्तर भारतीय दर्शकों के बीच भी लोकप्रिय बनाया।
रजनीकांत की कुछ सुपरहिट फिल्मे :

उनकी कई फिल्में ऐतिहासिक और ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। इनमें से कुछ हैं:
- बाशा(1995): यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है।
- पदायप्पा (1999): इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
- शिवाजी: द बॉस (2007): यह भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी।
- एंथिरन (2010): यह फिल्म भारत की पहली विज्ञान-फंतासी फिल्मों में से एक थी।
- कबाली (2016): इस फिल्म ने उनकी विश्व स्तर पर लोकप्रियता को और बढ़ा दिया।
पारिवारिक जीवन
रजनीकांत ने 1981 में लता रंगाचारी से शादी की। लता एक प्रसिद्ध शैक्षिक संस्थान की प्रिंसिपल हैं। इनकी दो बेटियां हैं-
- ऐश्वर्या रजनीकांत : वे एक फिल्म निर्देशक और अभिनेता धनुष की पत्नी हैं।
- सौंदर्या रजनीकांत: वे एक फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं।
रजनीकांत अपने परिवार के साथ सादा जीवन व्यतीत करते हैं और अपने व्यक्तिगत जीवन को मीडिया से दूर रखते हैं।
रजनीकांत की कुल संपत्ति:
रजनीकांत की कुल संपत्ति लगभग 430 करोड़ रुपये है।
- उनकी आय फिल्मों, विज्ञापनों और प्रॉपर्टी निवेश से होती है।
- वे चेन्नई मे के एक भव्य बंगले में रहते हैं।
- उनकी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है !
- रजनीकांत भारत के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं।
1 thought on “थलाइवा से लीजेंड तक:रजनीकांत की कहानी”